शिवपुरी | ग्राम पंचायत रातौर के सरपंच महंतराम रावत ने बिजली अधिकारियों के असंवेदनशील रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत के कृषक विगत वर्ष के सूखे से परेशान हैं और विद्युत मंडल आंगनबाड़ी के पास लगे दो ट्रांसफार्मरों को उठाकर ले गया है जिससे कृषकों को फसल हेतु बिजली नहीं मिल पा रही। सरपंच रावत ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे की हालत को देखते हुए विद्युत वसूली स्थगित की जाए तथा ट्रांसफार्मर कायम किए जाएं जिससे किसानों को फसल हेतु बिजली मिल सके।