शिवपुरी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 मई को जिले के तहसील पोहरी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में भाग लेंगे। कलेक्टर तरूण राठी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों की बैठक भी ली और मौका मुआयना कर यह जायजा भी लिया और पोहरी में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यवस्थागत जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।