पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान का आवास उच्च स्तर का हो इसलिए कराया जीर्णोद्धार

भगवान का आवास उच्च स्तर का हो इसलिए कराया जीर्णोद्धार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|भगवान का आवास उसी स्तर का होना चाहिए इसलिए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। निश्चित तौर पर भगवान हमारे दिल में बसते हैं, लेकिन जिन मंदिरों में हम भगवान की पूजा करते हैं वह भगवान का घर होता है और भगवान का घर अच्छा होना चाहिए।यह विचार प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को गुरू गोरखनाथ मंदिर के पुनर्प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।

यशोधरा राजे ने कहा कि संतों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वह उन्हें आशीर्वाद दें कि वह तथा सरकार धर्म के काम में हमेशा आगे बढ़ती रहे। उन्होंने धर्मस्व विभाग से 8 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाने की बात भी कही साथ ही अब सत्यनारायण मंदिर को भी भव्य बनाने की बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर तरुण राठी, एसपी सुनील कुमार पांडे, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू, जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, भानु दुबे, हरिओम राठौर, संजय गौतम सहित अनेक भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...