पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफसरों को निगेटिव खबरों पर अब देना होगा स्पष्टीकरण

अफसरों को निगेटिव खबरों पर अब देना होगा स्पष्टीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरों को निगेटिव खबरों पर अब देना होगा स्पष्टीकरण

भास्कर संवाददाता|शिवपुरी

जनसंपर्क संचालनालय ने सरकारी विभागों के खिलाफ अखबार में प्रकाशित होने वाली नकारात्मक समाचारों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य विभाग प्रमुखों को निगेटिव न्यूज की डिजिटल इमेज समाचार प्रकाशन के दिन ही ऑनलाइन भेजी जाएगी।

सूचना ई-मेल और एसएमएस पर भी दी जाएगी। भेजे गए समाचार को एक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग प्रमुख को खबर के विषय में स्पष्टीकरण देना होगा। जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त पी नरहरि ने कहा यह सुनिश्चित करना होगा कि खबर में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उसकी वजह क्या है और जिम्मेदार कौन है। यदि कर्मचारी और अधिकारी दोषी पाए गए तो उन पर क्या कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...