फलदान चढ़ाकर लौट रहे लोगों को घेरकर पीटा
जिले की मंगरौनी चौकी के पास सोमवार की रात 12 बजे फलदान देकर पलाक्षा गांव से लौट रहे जितेंद्र कुशवाह और उसके अन्य सहयोगियों की पेट्रोल पंप के पास आरोपी रिंकू राजपूत और शांति बाथम नामक आरोपियों ने पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि फरियादी मंगरौनी पेट्रोल पंप के पास पानी पीने के लिए रुके थे, तभी उसके पास आ गए और उनके साथ झूमाझटकी करने लगे और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। नहीं देने पर इनकी पिटाई कर दी।