पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रसंघ अध्यक्ष का आरोप कॉलेज में बाहरी छात्र आकर करते हैं छात्राओं के साथ छेड़छाड़

छात्रसंघ अध्यक्ष का आरोप-कॉलेज में बाहरी छात्र आकर करते हैं छात्राओं के साथ छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंस कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष अनुप्रिया तंवर एसडीओपी जीडी शर्मा को कॉलेज में हो रही छेड़खानी की घटनाओं बारे में बताती हुईं।

सर। कॉलेज में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

साइंस कॉलेज अध्यक्ष अनुप्रिया तंवर ने कॉलेज में छात्र छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ छेड़छाड़ हो रही है। हालांकि उन्होंने पुलिस में अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

यह है पूरा विवाद: छात्रसंघ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों के बीच विवाद राजनीतिक है। सोमवार को साइंस कॉलेज में पूर्व एबीवीपी अध्यक्ष आशीष बिंदल ने चुनावी रंजिश के चलते कॉलेज में हुए विवाद के बाद वर्तमान एबीवीपी सचिव अमित दुबे की पिटाई लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक यशोधरा राजे के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़ित अमित दुबे की शिकायत पर आशीष और उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर लिया था। आज छात्र-छात्राओं की मांग थी कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो।

दोनों पक्षों ने दिया है आवेदन

मेरे चेंबर में कोई राजीनामा नहीं हुआ। हां घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से हमारे पास आवेदन आए थे। इसके बाद हमने जांच सौंप दी है। एम के मिश्रा, प्राचार्य साइंस कॉलेज

जो धाराएं लगी हैं, वह जमानती हैं ऐसे में पुलिस उसे कैसे करे गिरफ्तार

कॉलेज में जो विवाद हुआ उसके बाद हमने इन लोगों की मांग पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अब इनका कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करो। लेकिन धाराएं तो जमानती हैं। फिर भी इन लोगों के ज्ञापन पर हम जांच कर रहे हैं। जीडी शर्मा, एसडीओपी शिवपुरी

आरोपियों ने सोमवार को कॉलेज में की गुंडागर्दी

हमारे कॉलेज में बाहरी छात्र आ जाते हैं। बाहरी लोगों को लेकर कॉलेज में लोग आ रहे हैं। ऐसे में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ छेड़छाड़ होती है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे, जो सोमवार को कॉलेज में गुंडागर्दी की थी। अनुप्रिया तंवर, अध्यक्ष साइंस कॉलेज, एबीवीपी

कॉलेज अध्यक्ष पर मान हानि का केस करूंगा

मैं पिछले 10 सालों से अभ्यास वर्ग में शामिल होता आया हूं। कई बहनों को लेकर गया हूं। मुझ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। राजनीति करो, लेकिन इस हद तक नहीं। रात को संघ कार्यालय में बैठकर राजीनामा हो गया था। फिर भी इनके द्वारा मुझ पर केस दर्ज करा दिया गया। मेरी भी ऊपर बात हो गई है। रहा सवाल छेड़छाड़ के आरोप का तो अब मैं कॉलेज अध्यक्ष पर मानहानि का केस करने जा रहा हूं। आशीष बिंदल, पूर्व सचिव अभाविप

खबरें और भी हैं...