पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब सिंधिया परखेंगे सिंध जलावर्धन योजना का काम

अब सिंधिया परखेंगे सिंध जलावर्धन योजना का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनपीटीआई, मेडिकल एटीपीसी कॉलेज का भी करेंगे निरीक्षण

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बाद अब क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मड़ीखेड़ा जल आर्वधन का काम परखेंगे। क्षेत्रीय सांसद के तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल को क्षेत्रीय सांसद सीधे सतनवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वो सतनवाड़ा पर बन रहे एनटीपीसी कॉलेज और एनपीटीआई कॉलेज की गुणवत्ता और कामों का निरीक्षण भी करेंगे।

क्षेत्रीय सांसद इसके बाद 25 को ही कलेक्टर सभागार में शहर में और ग्रामीण अंचलों में किए जा रहे कामों का भी अवलोकन करेंगे।

गौरतलब है कि इस समय शहर में मड़ीखेड़ा सिंध से पानी आने का मामला गरमाया हुआ है लाख कोशिशों के बाद भी शहर के घरों में पानी पहुंच नहीं पा रहा है ऐसे में क्षेत्रीय सांसद के द्वारा भी इस योजना के निरीक्षण की रुप रेखा तय की गई है। नगर पालिका का कहना है कि क्षेत्रीय सांसद के द्वारा इस योजना को इस शहर में लाया गया था, लेकिन प्रदेश की सरकार ने इसे पूरा करने में 9 साल लगा दिए।

खबरें और भी हैं...