औचक निरीक्षण में 15 कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं, नोटिस जारी
पोहरी के परियोजना अधिकारी अमित यादव ने मंगलवार को एक साथ 15 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। बकौल श्री यादव कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं आना आम बात हो गई है। मंगलवार को भी औचक निरीक्षण में 2 दर्जन आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिले। वहीं कई केंद्रों पर अनियमितताएं पाई गईं। करीब 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र डोभा, महादेवा, दोरानी, मड़खेड़ा, हुसैनपुर केंद्र पर कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थीं। पहले भी इन कार्यकर्ताओं की शिकायत मिलती रहती थीं। वहां भी इन पांचों कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।