भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव 22 को
भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव 22 को
शिवपुरी | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा शिवपुरी की बैठक भगवान चित्रगुप्त मंदिर पुरानी शिवपुरी में केएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 22 अप्रेल को भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव मनाए जाने, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन कराए जाने तथा 30अप्रेल तक नवीन सदस्यता अभियान का कार्य किए जाने एवं मंदिर का जीर्णोद्घार कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोलारस से गोपाल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजकुमार, यशवंत, बृजेन्द्र, विनोद कुमार, सहदेव,रामसेवक, सुरेन्द्र कुमार, शिवकुमार, शिवपुरी से एमएल सक्सेना, केबी श्रीवास्तव, दुष्यंत माथुर आदि मौजूद थे।