हाईवे पर तीन जगह अस्थायी बस स्टैंड से ट्रैफिक हो रहा प्रभावित
हाईवे पर तीन जगह अस्थायी बस स्टैंड से ट्रैफिक हो रहा प्रभावित
कराहल | तहसील मुख्यालय कराहल पर स्थाई बस स्टैंड बनाने का काम दाे साल से अागे नहीं बढ़ रहा है। कस्बे में करियादेह तिराहे के पास पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर बस स्टैंड बनाने की याेजना है। लेकिन ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई अधर में है। वर्तमान में हाईवे पर तीन जगह बसों के ठहराव से ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे हैं। लाेगाें का कहना है कि कस्बे से ग्वालियर, शिवपुरी, पोहरी, केलवाड़ा, करियादेह रूट पर चलने वाली बसें बीच सडक़ पर खड़ी रहती है। मनमाने बस स्टैंड संचालित हाेने से राेजाना दो हजार लोग परेशान हाेते हैं।