- Hindi News
- National
- जनसुनवाई में बुजुर्ग बोले आप कार्रवाई कीजिए नहीं तो मुझे यहीं टेंट लगाकर धरना देना पड़ेगा
जनसुनवाई में बुजुर्ग बोले- आप कार्रवाई कीजिए नहीं तो मुझे यहीं टेंट लगाकर धरना देना पड़ेगा
पिछली जनसुनवाई में 10 अप्रैल को ग्राम झींगुरा के सर्वे नंबर 237 की शिकायत करते हुए पीड़ित बुजुर्ग आवेदक घनश्याम शर्मा ने अपनी परेशानी डिप्टी कलेक्टर को सुनाते हुए आरोप लगाया था कि यहां के पटवारी रावत महाभ्रष्ट हंै जिन्होंने लोगों से 2 लाख रुपए ले लिए हैं और सर्वे नंबर किसी और का दिया है। कॉलोनीवासियों के साथ पटवारी ने अन्याय किया है, इसलिए पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सर्वे नंबर की भूमि का प्लाट आवेदकों को उपलब्ध कराया जाए। पर जब 7 दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर के सामने उसने पहुंचकर कह दिया कि यहां सब भ्रष्ट हैं। उसने यहां तक आरोप लगा दिया कि अधिकारियों की सूरत बदल जाती है, लेकिन सीरत नहीं। कार्रवाई न होने से परेशान डिप्टी कलेक्टर से उसने सीधा कहा कि आप कार्रवाई करिए अन्यथा में कलेक्टोरेट के बाहर टेंट लगाकर धरना दूंगा। इस दौरान गुस्से में वह आत्महत्या करने की बात तक कह गए। कुल मिलाकर बुजुर्ग खासे परेशान नजर आए। मालूम हो कि पुराने एसडीएम पर भी बुजुर्ग भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं।
साहब, शादी से मना किया तो लड़के ने कर दी माता-पिता, बहन और मेरी मारपीट कर दी
साहब, ये देखिए मेरे सिर पर चोट के निशान,पट्टियां बंधी हंै, माता पिता और बहन का भी यही हाल है और हमारा यह हाल सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि मैंने उस लड़के से शादी करने से मना कर दिया था। उसके गलत शौक की जानकारी मुझे मिली थी। मैं अपना जीवन खराब नहीं करना चाहती थी इसलिए मैंने शादी से मना कर दिया। पर लड़का गुस्से में अपने साथियों के साथ आया और उसने हमारे पूरे परिवार की मारपीट कर दी। जिसमें हम बुरी तरह चोटिल हुए। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही,7 दिन हो गए इसलिए आपके पास आए है। यह बात मंगलवार को फतेहपुर से आई परिवर्तित नाम लवली और देवकी ने अपने पिता के साथ जनसुनवाई कर रहे है डिप्टी कलेक्टर पी एस तोमर से कही। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने वापस आवेदन एस पी को मार्क कर दिया। अपनी आप बीती सुनाते हुए युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी युवक से चली थी पर उसके बारे में कुछ गलत जानकारी मिली,जिसके बाद मैने अपने चाचा से कह दिया कि में तो उससे शादी नहीं करूंगी। इसके बाद युवती ने बताया कि बीती 11अप्रेल को वह युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा और उसने एक एक कर मेरी,बहिन की,मां और पिता की लाठियों से मारपीट कर दी जिससे हम सब लोग बेसुध हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी पर पुलिस ने 7 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब एस पी के पास भी गए जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया पर मन नहीं माना और आवेदन देने आपके पास आए है। वहीं पिता का कहना था कि बेटी को उठाने के लिए युवक साथियों के साथ घर में घुसा और जब उसे रोका तो उसने लठ्ठ से मारपीट कर दी।
मेरे पति को कैंसर, इलाज के लिए पैसे दिलवाओ
शहर के पोहरी बायपास पर रहने वाली मेंदा बाई कुशवाह प|ी घनश्याम कुशवाह ने कहा कि उसके पति कैंसर के बीमारी से जूझ रहे है और घर में कोई कमाने वाला सदस्य नहींं है इसलिए हमारी पारिवारिक हालत नाजुक है। उनको कई बार दिखा चुके एस्टीमेट भी प्रशासन को दे चुके पर प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा । हम गरीब है साहब मेरे पति को कहीं कुछ हो गया तो मेरा और बच्चों का क्या होगा कुछ करो साहब। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने आवेदन सीएमएचओ को मार्क कर दिया।
6 वर्षीय बेटी मूक बधिर, नही हो रहा इलाज
6 वर्षीय राधिका को गोदी में लाकर फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले बिटटू जाटव और लखन जाटव ने कहा कि मूक बधिर बेटी के इलाज के लिए उसे कोई सुविधा नहीं मिल रही डॉक्टर कहते है कि 6 लाख 50 हजार का खर्चा इस पर आयेगा। पर कोई इसे स्वीकृत नहीं कर रहा। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने आवेदन सीएमएचओ को मार्क कर दिया।