जन्मोत्सव... भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मना
शिवपुरी | शहर के एस पी कोठी के पीछे निवासरत भृगुनाथ तिवारी द्वारा इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 20 अप्रेल तक चलने वाले इस आयोजन में कथावाचक श्रीमद रामानुजाचार्य रामनिवास आचार्य द्वारा कथा में भक्तों को भागवत का ज्ञान दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कई झांकियां प्रदर्शित की गई जो सभी ने सराही।
भजन संध्या... मां तारकेश्वरी की कृपा मुझ पर हो जाए...
शिवपुरी |शहर के तारकेश्वरी महिला मंडल द्वारा दोपहर में माता तारकेश्वरी के मंदिर पर भजनों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने कई गीतों से माता की भक्ति की। ढोलक ओर चम्मच की थाप पर यह आयोजन हुआ।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेंबर ऑफ कॉमर्स