पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 व 28 अप्रैल को मनाया जाएगा ग्राम स्वराज दिवस

18 व 28 अप्रैल को मनाया जाएगा ग्राम स्वराज दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 व 28 अप्रैल को मनाया जाएगा ग्राम स्वराज दिवस

शिवपुरी| भारत सरकार के निर्देशानुसार 5 मई तक जिले में भी ग्राम स्वराज अभियान आयोजित किया गया है। अभियान के तहत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में और 28 अप्रैल ग्राम स्वराज दिवस के रूप में मनाए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम में सुबह स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दोपहर में ओडीएफविहीन ग्रामों में जाकर ऐसे घर जहां शौचालय नहीं बनाए गए है, उन घरों में लोगों को शौचालय बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए दस्तक अभियान संचालित होगा। खुले में शौच से मुक्त ग्रामों में स्वच्छता की निरंतरता हेतु विलेज सेनिटेशन इंडेक्स अनुसार आंकलन कार्यक्रम दोपहर में किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में सांय 4 बजे स्वच्छता सभा का आयोजन कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...