आशाओं को बताया-हार्टअटैक में कैसे करें मरीज की मदद
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
हार्टअटैक आ जाए और उपचार मिलने में देरी हो तो आप सीपीआर सीख लें यदि यह विधि सीख ली तो इससे न केवल आप अपनों को नया जीवन दे सकेंगे वरन समय रहते उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंच सकेंगें। यह नसीहत ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ अमित गुप्ता ने शहर के प्रोफेसर, सीनियर सिटीजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को एक कार्यशाला के दौरान बताई।
युवाओं में बढ़ती हुई असमय ह्दयाघात को देखते हुए स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन , प्रधान कार्डियक एवं डेंटल केयर तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा एक सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तत्काल आपातकालीन मेडिकल सुविधा जिसे सीपीआर के नाम से जानते हैं का प्रशिक्षण डॉ गुप्ता द्वारा दिया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश पाण्डेय भी मौजूद थे।