पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में 933 रुपए में होगा सीटी स्कैन

जिला अस्पताल में 933 रुपए में होगा सीटी स्कैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में शुक्रवार को मप्र के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने नई सीटी स्कैन मशीन का शुक्रवार को शुभारंभ किया। पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत बीपीएल कार्डधारी मरीज नि:शुल्क जांच करा सकेंगे जबकि सामान्य मरीजों को सिर्फ 933 रुपए चुकानें होंगे। अभी तक सीटी स्कैन कराने के लिए अभी तक ग्वालियर-झांसी तक जाना पड़ता था। इन शहरों में यह जांच 1500 से 3 हजार रुपए में हो रही थी। सीटी स्कैन सुविधा चालू होने से मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि-जिला चिकित्सालय को सीटी स्कैन मशीनें स्थापित होने पर गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा मरीजों को प्राप्त होगी। सिटी स्कैन कराने मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे धन एवं समय की भी बचत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिटी स्कैन मशीन के कक्ष का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में आरएमओ डॉ सुरेन्द्र गुर्जर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि हेड इंजुरी जैसे प्रकरणों में उपचार हेतु सिटी स्कैन की जांच काफी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भी चिकित्सकों की नियुक्ति शुरू हो गई है। जिससे यहां उपचार की सुविधा में भी विस्तार होगा।

राहतभरी खबर

स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने नई सीटी स्कैन मशीन का किया शुभारंभ, बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क सुविधा

पीपीपी मोड पर चलेगी मशीन, ग्वालियर-झांसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति

सीटी मशीन का शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह।

गरीब मरीजों को होगा फायदा

यह योजना जिला चिकित्सालय की बड़ी सौगात है और इस योजना से गंभीर मरीजों का उपचार हो सकेगा। पीपीपी मोड पर यह योजना जिले में संचालित है। डॉ सुरेन्द्र गुर्जर, आरएमओ जिला चिकित्सालय शिवपुरी

खबरें और भी हैं...