करैरा थाना क्षेत्र के बिलरऊ नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी व दो डंपर पुलिस ने जब्त किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार की है। पुलिस ने रेत चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
करैरा थाना एएसआई कमल बंजारा ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह 10 बजे बिरलऊ नदी पर पुलिस फोर्स भेजा। यहां कई वाहन अवैध उत्खनन और रेत परिवहन में लगे हुए थे। पुलिस को देखकर अधिकतर डंपरों को माफिया लेकर भाग गए लेकिन पुलिस ने एक जेसीबी व दो डंपर मौके से पकड़ लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेत चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
अवैध रेत से भरा डंपर जब्त: अमोलपठा चौकी पुलिस ने शुक्रवार को रेत से भरा एक डंपर जब्त किया है। डंपर को खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है। चौकी प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि गश्त के दौरान ग्राम सोन्हर में एक डंपर अवैध रेत भरकर ला रहा था। अवैध परिवहन करने पर डंपर जब्त कर लिया है।