पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच दिन से बारदाना नहीं मिला तो गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम

पांच दिन से बारदाना नहीं मिला तो गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपलिंग के नाम पर ज्यादा मसूर लेने का आरोप

भास्कर संवाददाता | बैराड़ (शिवपुरी)

कृषि उपज मंडी बैराड़ के खरीद केंद्र पर 5 दिन बाद भी किसानों को बारदाना न मिलने पर गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को पोहरी मोहना रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टर बीच सड़क पर लगा दिए जिससे दोनों ओर रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने से कई वाहन फंसे रहे। बसों में बैठे यात्री सबसे अधिक परेशान हुए। नाराज किसानों को समझाने आए तहसीलदार भी 2 घंटे मशक्कत के बाद खरीदी चालू करा सके।

शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब पोहरी- मोहना रोड पर बैराड़ के निकट कृषि उपज मंडी के सामने किसानों ने अपनी फसल के लिए वारदाना न मिलने से परेशान होकर चक्काजाम का निर्णय ले लिया। यही नहीं किसानों ने आरोप लगाए कि खरीदी केंद्र पर पिछले 5 दिनों से उनका नंबर नहीं आ पा रहा। किसानों से न केवल ट्रॉली पास कराने के पैसे लिए जा रहे हैं, बल्कि सैंपलिंग में 2 से 3 किलो चना मसूर ली जा रही है। बड़ी मुश्किल से किसान सड़क से हटे।

खबरें और भी हैं...