पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में गया था परिवार, छोटे भाई की पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

शादी में गया था परिवार, छोटे भाई की पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज की पंचायत में मामला दबाने का प्रयास

मायके पक्ष की समझाइश पर पीड़िता ने दर्ज कराया केस

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के हुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की बीबी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा आरोपी जेठ ने उठा लिया। घटना के सात महीने बाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जेठ रामनिवास (30) पुत्र मानसिंह लोधी निवासी ग्राम हुरी ने घर में अकेली छोटे भाई की 22 वर्षीय बीबी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना 8 अक्टूबर 2017 की है, उस वक्त महिला का पति व अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अकेली पाकर आरोपी जेठ ने रेप कर दिया। घर वालों के पीड़िता ने पूरा बात बताई लेकिन ससुरालियों ने इसकी पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली आई और माता-पिता को सारी घटना बताई। समाज की पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें राजीनामा करने की बात कही। लेकिन मायके पक्ष द्वारा हिम्मत दिलाने पर पीड़िता ने 18 मई को मायापुर थाने आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जेठ रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...