पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुर ने मकान देने से मना किया, दामाद ने चाकू घोंपा

ससुर ने मकान देने से मना किया, दामाद ने चाकू घोंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल अस्पताल में भर्ती, 307 का केस दर्ज

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

करैरा थाना पुलिस ने ससुर की रिपोर्ट पर दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। ससुर से दामाद एक मकान मांग रहा था, इनकार करने पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। घायल ससुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी मंगलिया पुत्र छत्तू साहू निवासी दबरा करैरा के दो मकान हैं। दामाद देवेन्द्र साहू एक मकान देने के लिए ससुर पर दबाव बना रहा था। लेकिन मंगलिया ने दामाद को मकान देने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर मुंहबाद हो गया और आरोपी देवेन्द्र साहू ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं घायल मंगलिया का अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...