पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेटर्स को झटका खेलमंत्री यशोधरा राजे ने कहा अच्छा प्रदर्शन न होने पर बंद कर रहे हैं क्रिकेट अकादमी

क्रिकेटर्स को झटका खेलमंत्री यशोधरा राजे ने कहा-अच्छा प्रदर्शन न होने पर बंद कर रहे हैं क्रिकेट अकादमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

वर्ष 2008 से शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में चल रही मप्र क्रिकेट अकादमी को प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने बंद करने का फैसला कर लिया है। विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि बीते 10 सालों में इस अकादमी से कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है। इसलिए ये फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी के अलावा उनके विभाग द्वारा संचालित की जा रही अन्य सभी अकादमियों में बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर ला रहे हैं, लेकिन अब तक एक भी उपलब्धि इस अकादमी के खाते में नहीं जा पाई है। ऐसे में विभाग ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।

इस अकादमी को बंद करने के पीछे का कारण नॉन परफॉर्मेंस रहा। इस अकादमी के कोच रह चुके पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने पूरे प्रदेश में टैलेंट सर्च अभियान चलाकर 24 बच्चों का चयन किया जाता था। इस अकादमी पर बजट तो करोड़ों में खर्च किया गया, लेकिन एक भी बच्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर तो क्या राष्ट्रीयस्तर तक की टीम में अपनी जगह नहीं बना सका।

अंतरराष्ट्रीय तो छोड़िए 10 साल में राष्ट्रीय व रणजी टीम में नहीं पहुंचा कोई खिलाड़ी, अब शिवपुरी क्रिकेट अकादमी होगी बंद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मदनलाल ने प्रदेशभर में टैलेंट सर्च अभियान चलाकर चुने थे 24 खिलाड़ी

वही काम करेंगे जिससे शिवपुरी के बच्चों को हो लाभ

हमारी जितनी भी अकादमी चल रही हैं, सभी में बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अकादमी को 10 सालों से चला रहे हैं लेकिन एक भी बच्चा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर तो क्या रणजी तक में नहीं पहुंचा। फिर हम इतना पैसा क्यों खर्च करें। मैं खेल परिसर में वही करूंगी, जिसमें शिवपुरी के बच्चों को लाभ होगा। यशोधरा राजे, मंत्री, खेल एवं युवक कल्याण विभाग

अकादमी में एक खिलाड़ी को क्रिकेट के गुर सिखाते भारतीय टीम के पूर्व कोच मदनलाल (फाइल फोटो)

अन्य खेलों पर खर्च करेंगे बजट

युवक और खेल कल्याण विभाग का कहना है कि इस अकादमी पर खर्च हो रहा बजट अन्य खेलों के विकास पर खर्च किया जाएगा। क्रिकेट के डेवलपमेंट का काम बीसीसीआई के जिम्मे ही रहेगा। मदनलाल को डेढ़ लाख रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाती थी। इस साल मई माह में शुरु होने वाला टैलेंट सर्च शुरु नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट स्पोटर्स ऑफिसर एमके धौलपुरी का कहना है कि हर साल इन दिनों में शुरु होने वाला टैलेंट सर्च कार्यक्रम शुरु करने के आदेश हमें नहीं मिले हैं।

खबरें और भी हैं...