पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण के लिए अब जिले के संविदा प्रेरकों ने सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण के लिए अब जिले के संविदा प्रेरकों ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संपूर्ण भारत में सौंपे गए संविदा प्रेरकों के क्रम में जिले में ब्लॉकस्तर के बाद जिलास्तर पर भी प्रेरकों ने गुरुवार को नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर एआर प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि साक्षर भारत योजना के तहत हमें प्रत्येक पंचायत में प्रेरक नियुक्त किया है। साथ ही हमारी नियुक्त वर्ष 2012 से हुई है, जब से हमें नियमित रूप से शासन द्वारा दिए जाने वाले कार्यों को ईमानदारी व निष्ठा से करते चले आ रहे हैं। इसके बाद भी हमें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए हमें संविदा प्रेरक मांग करते हैं में संविदा नीति में शामिल कर स्थाई किया जाए। साथ ही 18 माह से रुका हुआ वेतन भी तत्काल दिया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरज रावत, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत रावत, ब्लॉक सचिव विक्रम धाकड़, समीना खान, रीता बाथम, ललित ओझा, अर्जुन जाटव, ठाकुर लाल, रामेश्वर सैन, मोहनलाल जाटव, सरबर शाह सहित 40 से अधिक प्रेरक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...