पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एज्यूकेट गर्ल्स प्रोग्राम: अब लड़कियां बच्चों को खोजकर रोज भेजेंगी स्कूल

एज्यूकेट गर्ल्स प्रोग्राम: अब लड़कियां बच्चों को खोजकर रोज भेजेंगी स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम भारती महिला मंडल ब्लॉक नरवर में चल रहे एज्यूकेट गर्ल्स प्रोग्राम में 16 मई को प्रत्येक ग्राम से टीम बालिका चयन के लिए कार्यशाला डॉ. आंबेडकर सामुदायिक मंगल भवन नरवर में हुई। जिसमें मुंबई से पधारे जीमान अरिफ मोहम्मद ऑपरेशन ऑफिसर तथा शिवपुरी से पधारे दीपिका लांबा प्रोग्राम मैनेजर सहित ग्राम भारती महिला मंडल का स्टाफ मौजूद था। कार्यशाला में टीम बालिका का चयन प्रत्येक ग्राम से किया गया है। इस टीम में बालिका अपने गांव के बच्चों को रोज स्कूल जाने के लिए प्रेरित का कार्य करेंगी। एज्यूकेट गर्ल्स प्रोग्राम के तहत गांवों में स्कूल नहीं जाने वाले छात्र-छात्राएं व ऐसे बच्चों को स्कूल कुछ दिन जाने के बाद छोड़ दिया हो, या अन्य किसी कारण से स्कूल नहीं जा पा रहे हो, उनको बालिकाओं की ये टीम चिन्हित कर उनके अभिभावकों व उनको प्रेरित कर स्कूल भेजने का कार्य करेगी।

खबरें और भी हैं...