शिवपुरी| पोहरी थाना क्षेत्र के कलारी के पास में एक युवक के साथ रंजिशन युवक ने मारपीट कर दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय पुत्र बसंत कुमार शर्मा उम्र 36 साल निवासी पोहरी का आरोप है कि आरोपी मोनू मेहतर ने रंजिशन पहले मेरे से गालियां दी, जब मैंने गालियों का विरोध किया तो आरोपी ने मेरे साथ जमकर मारपीट की, जिससे मेरे शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए है।