पंजीयन के लिए अावासहीन 20 अप्रैल तक करें आवेदन
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शिवपुरी नगर में निर्मित किए जा रहे मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में 252 एलआईजी भवनों के पंजीयन हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवासहीन व्यक्तियों से आवेदन पत्र 20 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए है। आवासों हेतु विक्रय मूल्य की 10 प्रतिशत राशि पंजीयन शुल्क के रूप में जमा करानी होगी।
आवासहीन व्यक्ति 200 रुपए शुल्क जमा कर कार्यालय प्रधानमंत्री आवास योजना कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क नगर पालिका परिषद शिवपुरी से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवासों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका परिषद शिवपुरी के प्रोजेक्ट सेल से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच पी भार्गव ने बताया कि आवेदन प्रपत्र आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीयन शुल्क सहित जमा किए जाएंगें। पंजीयन शुल्क बैंक ड्राफ्ट के रूप मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी के नाम से स्वीकार किया जाएगा। स्वीकृत आवासों की संख्या से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर पृथम दृष्टया नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं लाटरी ड्रा से पंजीयन किया जाएगा। एलआईजी प्रथम तल हेतु 84 भवन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में एलआईजी प्रथम तल हेतु 84 भवन होंगे।