पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्याऊ संचालित करना मानव सेवा का सबसे उत्कृष्ट कार्य: मुन्नालाल

प्याऊ संचालित करना मानव सेवा का सबसे उत्कृष्ट कार्य: मुन्नालाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में मानव वेलफेयर सोसायटी ने निश्चित ही समाज उपयोगी काम किए हैं और इसी कड़ी में उनके द्वारा व्यवस्थित ढंग से लगातार तीसरे वर्ष प्याऊ का संचालन किया जाना इस बात का द्योतक है कि सदस्य प्राणपण से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। यह बात मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा अनाज मंडी के कॉर्नर पर शीतल जल प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना कुशवाह ने कही।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने कहा कि दिन भर मंडी आने वाले किसानों को इससे बडी राहत मिलेगी। अध्यक्षता मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया ने की। प्रारंभ में संस्था के सदस्यों की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया गया और उसके उपरांत अतिथियों के द्वारा प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया।आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ सदस्य और आदित्य एड के सीईओ अनुराग जैन द्वारा किया गया। वहीं मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया ने नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को मंडी क्षेत्र में लंबे समय से टायलेट न होने के कारण होने वाली परेशानी से अवगत कराया। इस पर तत्काल ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गांधी पार्क के सामने स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए शौचालय स्वीकृत कर बनाने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष शिवहरे,आदित्य एड के सीईओ अनुराग जैन, राजेन्द्र राठौर, राम गुप्ता, योगेन्द्र सिंह तोमर, राजेश ठाकुर, मुकेश जैन, विवेक श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, रवि तिवारी, टानू राजौरिया, कमल गुप्ता, मुकेश जैन, रीतेश बंसल, देवेन्द्र शर्मा लल्लू, बीपी पटेरिया, राजीव भाटिया, विवेक शिवहरे, रामबाबू शर्मा, नीलेश सिकरवार, हरिओम गोयल, नितिन गोयल, अशोक चंदेल, ब्रजेश, सतेन्द्र धाकड़, अरूण शर्मा, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...