भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलें: व्यास
जिलेभर में परशुराम जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भृगु भवन पर पूजा अर्चना, चालीसा पाठ और महाआरती कर मनाया गया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास ने कहा कि परशु प्रतीक है पराक्रम का, राम पर्याय है सत्य सनातन का। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। शास्त्रोक्त मान्यता तो यह है कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, अत: उनमें आपाद मस्तक विष्णु ही प्रतिबिंबित होते हैं, परंतु मेरी मौलिक और विनम्र व्याख्या यह है कि परशु में भगवान शिव समाहित हैं और राम में भगवान विष्णु। इसलिए परशुराम अवतार भले ही विष्णु के हों, किंतु व्यवहार में समन्वित स्वरूप शिव और विष्णु का है। इसलिए मेरे मत में परशुराम दरअसल शिवहरि हैं।आयोजन में बड़ी संख्या में समाज बन्धु भाग लिया जिनमें राजेन्द्र पिपलौदा, आशीष भार्गव, डॉ अर्जुन लाल शर्मा, रवि वशिष्ठ, केके शर्मा, भारतेंदु तिवारी, डॉ सुखदेव गौतम, डॉ संजय शर्मा, गोलू दुबे, आशुतोष जैमिनी, कृष्ण कुमार जैमिनी, संजय गौतम, विपुल जैमिनी, राजेंद्र दुबे, विवेक पालीवाल, शिवकुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्पित अवस्थी, राम सत्य त्रिवेदी, विवेक शर्मा, राहुल पुजारी, राजू पुजारी, एन पी शर्मा, शशिकांत पांडे, गिर्राज शर्मा, प्रशांत पांडेय, अरूण पंडित, एसएन उपाध्याय, अरुण पंडित, हेमंत मैथिल, के के शुक्ला, एन के द्ववेदी, पंकज शर्मा, सुषमा पांडे, रंजना पचौरी, गोविंद भार्गव, डॉ श्रीनिवास शर्मा, राजेश शर्मा, इंदू शुक्ला, सत्यमूर्ति पांडेय, विपिन खेमरिया, संतोष शर्मा भूरा आदि शामिल थे। गवान परशुराम की वीरता और बहादुरी के कई किस्से प्रचलित है। इस जगती पर उन्हें भगवान का अवतार माना जाता है। इसी तारतम्य में परशुराम जयंती यानि अक्षय तृतीया के अवसर पर 40 यूनिट रक्तदान जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान विपिन शुक्ला, मनोज भार्गव,राम तिवारी,उमेश, राजेश बिरथरे, अजय शर्मा, सुभाष मिश्रा, बृजेन्द्र भार्गव, अशोक शर्मा, चंद्रेश चतुर्वेदी, वीरेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा,उमेश शर्मा,विकास शर्मा,देवेंद्र समाधिया सहित कई लोगों ने अपना रक्त दान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को मंगलम परिसर में फल और ज्यूस के पैकेट दिए गए जिनको लेकर रक्तदाताओं का आयोजक परिवार के साथ ब्लड बैंक टीम ने भी रक्तदान के लिए लोगों की सराहना की।