उम्मीदवार 23 से 30 अप्रैल तक उपस्थित हों
शिवपुरी | मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2017 में अंतिम चयनित उम्मीदवार 23 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य आवंटित इकाई में उपस्थित होना आवश्यक है। इस समयावधि में उपस्थित न होने पर यह मान लिया जाएगा कि उम्मीदवार ज्वाइन करने के लिए इच्छुक नहीं है जिससे उसके चयन की निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी।अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का परिणाम बेवसाइट पर प्रदर्शित किया जा चुका है।