पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... भक्ति की शरण में अवश्य जाएं: आचार्य

धर्म... भक्ति की शरण में अवश्य जाएं: आचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शहर के एस पी कोठी के पीछे निवासरत भृगुनाथ तिवारी द्वारा इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।20 अप्रेल तक चलने वाले इस आयोजन में बुधवार दोपहर कथावाचक श्रीमद रामानुजाचार्य रामनिवास आचार्य द्वारा कथा में भक्तों को भागवत का ज्ञान दिया जा रहा है। इस दौरान भगवान कृष्ण की भक्ति बताते हुए कहा कि जीवन में भगवान एवं भक्ति की शरण में अवश्य जाएं। मनुष्य में भक्ति उत्पन्न हुई तो ज्ञान और वैराग्य भी उत्पन्न होगा। भक्ति से ज्ञान और वैराग्य होता है और वैराग्य से ही मुक्ति अर्थात मोक्ष मिलता है। इसलिए हर परिस्थिति में भगवान की भक्ति अवश्य करें।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...