सेवा.. वर्षगांठ की स्मृति में कराया रसोई में भोजन
शिवपुरी | शहर के समाजसेवी दिव्यांश- नेहा अग्रवाल ने अपनी विवाह की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर दीनदयाल रसोई योजना में पहुंचकर जरूरत मंदों को भोजन कराया और उन्हें खाना भी परोसा। इस दौरान अग्रवाल परिवार के सदस्य सहित कई लोगों ने जरूरत मंदों की सेवा कर भोजन कराया और नगद राशि भी दान दी। इनके इस नेक कार्य की मंगलम समिति ने सराहना की।
वितरण... छात्र छात्राओं को मिलीं साइकिलें
शिवपुरी | जिले में इन दिनों पिछले सत्र में चिन्हित बच्चों को साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी विकासखंड के सभी स्कूलों के चिन्हित बच्चों को साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। और इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 26 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का भी वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 150 आवासहीन परिवारों को आवासीय पट्टों का भी वितरण किया।