शांतिधारा .. सेसई में शांतिनाथ की आराधना की
शिवपुरी | शहर के समाजसेवी और व्यवसायियों द्वारा इन दिनों सेसई पहुंचकर शांतिनाथ विधान की विशिष्ट आराधना की जा रही है इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न जिनालय और कोलारस से टीम सदस्यों ने सेसई अतिशय क्षेत्र पहुंचकर न केवल भगवान की शांतिधारा की वरन भगवान का गुणानुवाद कर उनका स्तवन किया गया । जिसमें गोले और फल समर्पित कर भगवान की आराधना की और अंत में सभी ने भक्तों ने स्वल्पाहार का आनंद भी लिया। इस अवसर पर पुण्यार्जक श्रावकों ने शांतिधारा की।