- Hindi News
- National
- नपा ने कहा: अाज से 5 हजार घरों में पहुंचेगा पानी तीन बार दावा झूठा निकलने से जनता को संशय
नपा ने कहा: अाज से 5 हजार घरों में पहुंचेगा पानी तीन बार दावा झूठा निकलने से जनता को संशय
मंत्री यशोधरा राजे नपा के अफसरों को फटकार लगाती हुईं।
मंत्री बोलीं- नपाध्यक्ष जी आप हमारा सहयोग नहीं कर रहे, सब काम मैं ही करूं...
सोमवार सुबह 10 बजे नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, दोशियान कंपनी के जीएम महेश मिश्रा, प्रोजेक्ट मेनेजर देवेंद्र विजयवर्गीय, नपा के सीएमओ गोविंद भार्गव, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री राजेश जैन और नपा के उपयंत्री आरडी शर्मा करोंदी संपवेल पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मिलने पहुंचे। नपाध्यक्ष ने मंत्री को देखते ही पहले उनके पैर छुए। इसके बाद जैसे ही वो सामने खड़े हुए तो मंत्री ने उनसे कहा कि मुन्नालाल जी आप हमें सहयोग नहीं कर रहे हो। आप क्या, यहां तो कोई भी कुछ काम नहीं कर रहा। मैं पानी भी लाऊं, नाली भी बनवाऊं, सड़क भी बनाऊं, मॉनिटरिंग भी मुझ से करवा लो, सब काम मैं ही करूं, ऐसे कैसे चलेगा। मंत्री जी के इतना कहते ही मौके पर पहुंचे सभी लोगों ने अपने- अपने सिर झुका लिए। इसके बाद मंत्री ने गांधी पार्क की संपवेल, चीलोद संपवेल और ग्वालियर बायपास पर सिंध के पानी से भरे जा रहे टैंकरों का खुद मौका मुआयना किया।
सोन चिरैया से करोंदी तक नहीं बिझी है पाइप लाइन कैसे भरेगा संपवेल
गौरतलब है कि शहर की तीसरा सबसे बड़ा संपवेल करोंदी का है। इसका निरीक्षण करने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहंुंच गईं। इनके पीछे-पीछे दोशियान और नगर पालिका के अफसर भी पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने अफसरों से पूछा कि करोंदी संपवेल को कब भरेंगे, इस पर दोशियान के अफसरों ने कहा िक हमने यहां जो पाइप लाइन बिछाई थी, उसे सड़क निर्माण करते समय पीडब्ल्यूडी ने तोड़ दिया है। ऐसे में जब तक यहां पाइप लाइन नहीं बिछाई जाती तब तक संपवेल को नहीं भरा जा सकता है। खास बात यह है कि यही वह संपवेल है जिससे शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी मोिहनी सागर, फिजिकल संपवेल, केपी सिंह की कोठी से होते हुए दो बत्ती चौराहे से विष्णु मंदिर तक पहुंचेगा।इसी से 50 फीसदी आबादी को पानी मिलना है।
मंत्री के जाते ही पीडब्ल्यूडी और नपा के अफसर भिड़े
मंत्री यशोधरा राजे करोंदी संपवेल से जैसे ही निकली तो नपा के उपयंत्री आरडी शर्मा, दोशियान के जीएम महेश मिश्रा और पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री राजेश जैन में विवाद हो गया। दरअसल, हुआ ये कि करोंदी संववेल पर अब पानी पहुंचाना है। मंत्री ने कहा ये रास्ता सीधा है, आप यहां पानी पहुंचाओ। जिस पर दोशियान ने मंत्री से कहा कि यहां हमने पूरी लाइन बिछाई थी लेकिन सड़क बनाने वालों ने इसे खोद दिया। ऐसे में अब हमें दोबारा लाइन बिछानी पड़ेगी। इसी बात पर मंत्री के जाते ही पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री ने कहा कि दोशियान कंपनी झूठी है, उन्होंने यहां लाइन बिछाई ही नहीं थी। अगर बिछाई होती तो कुछ पाइप मौके पर होते। इसके बाद उपयंत्री शर्मा और दोशियान के जीमएम ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से कह दिया कि पहले अपनी नाली देखो जो तुमने कैसी बनाई है। पूरी बरसात का पानी करोंदी कॉलोनी में जाएगा। इसके बाद दोनों विभागों के अफसर काफी देर से लड़ते रहे।
बाकी के लिए 15 दिन का समय
बाकी के लोगों को पानी कब मिलेगा इस पर संशय बरकरार हे। नपा का कहना है कि आज पहला दिन था कि सिंध से इतना पानी शहर में आया। इसके बाद एक- एक कर 15 दिनों में पहले चरण का पांच टंकियों को जिनमें, कलेक्टोरेट की टंकी, गांधी पार्क की टंकी,चीलोद की टंकी, ठाकुरपुरा और सब्जी मंडी शामिल है को भरा जाएगा। इसके लिए अभी 15 दिनों की समय सीमा दी गई हे।