छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट
शिवपुरी| देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वो 12 अप्रैल को मोहल्ले से गुजर रही थी, तभी अरविंद पुत्र इंद्रनारायण बिरथरे निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया, जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती में चांटे मार दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। धमकी से भयभीत युवती ने घटना के तीन दिन पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।