दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी
पिछोर थाना क्षेत्र के मजरा आजादपुरा ग्राम सुजवाहा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में घुसकर आरोपी कमल सिंह लोधी ने बलात्कार कर डाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को बुधना नदी के किनारे हीराघाट पर बने एक घर में महिला अकेली थी। उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। बिजली न होने के कारण महिला ने घर का दरवाजा खुला रखा रहा और वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला कमल सिंह लोधी रात्रि करीब 1 बजे उसके घर में आ घुसा और उसने महिला का मुंह दबा लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी,जिससे महिला डर गई। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए मौके से भाग निकला। सुबह पीडि़ता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।