पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आओ मिलकर करें कन्याओं के हाथ पीले

आओ मिलकर करें कन्याओं के हाथ पीले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई स्वर्णा ने किए दो कन्याओं के विवाह

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

अपनी बेटियों और रिश्तेदारों की खुशियां में तो सब शामिल हो जाते है। पर जरूरत मंद बेटियों को मदद के लिए जो आगे आते है सच्चे जरूरत मंदों के हितैषी वही कहलाते है। हमें समाजसेवी संगठन के सदस्य होने के नाते जिम्मेदारी भी है कि हम जरूरत मंदों के मददगार बनें। यह विचार जेसीआई स्वर्णा की अध्यक्ष किरण गुप्ता ने आओ मिलकर करें कन्याओं के हाथ पीले कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित महिला सदस्यों के बीच संबोधित कर कहे।उन्होंने इस दौरान दो कन्याओं के हाथ पीले अर्थात शादी के लिए उसको घर गृहस्थी की सामग्री प्रदान की।

खारा कुआं प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेसीआई उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल ने कहा कि संस्था के माध्यम से इतनी सारी माताओं ने मिलकर इन दो कन्याओं के हाथ पीले किए है। वह न केवल अब हमारी बेटियां हो गई है वरन इन बेटियों के भविष्य के सपने को साकार करना भी हमारा दायित्व है। सचिव प्रियंका शिवहरे ने कहा कि बेटियों के भविष्य को संवारने की संस्था की इस पहल को सभी महिलाओं ने सराहा है और अब हम आगे ऐसे ही और आयोजन करते रहेंगे। संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा पांडे ने कहा कि बेटियों को घर संवारने के लिए जो उपहार सभी महिलाओं ने दिए है इससे लगता है कि आगे भी हम इस तरह की गतिविधियों में बेटियों के हाथ पीले करने की रस्म निभाते रहेंगे

आयोजन के दौरान दोनों बेटियों को डबल बेड के गद्दे,तकिया,चादर,रजाई,बर्तन,साडियां,कुर्ता-पायजामा,मेकअप किट,लहंगा चुन्नी व गृहस्थी का सामान देकर विवाह बंधन में जुड़ने की शुभकामनाएं महिलाओं ने दी। इस अवसर महिला जेसीआई क्लब की रानी गोयल,मोना ढींगरा,साधना शर्मा,विजय लक्ष्मी मुड़ौतिया,शशि शर्मा,रंजना पचौरी,कंचन शर्मा विशेष रुप से मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...