सेवा... जन्मदिन पर कराया माता दरबार में भोजन
शिवपुरी | शहर के राजेश्वरी रोड स्थित मां राजेश्वरी मंदिर पर सोमवार को वैभव पर्यावरण संस्था के प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने अपने जन्मदिन पर मां राज राजेश्वरी मंदिर पहुंच मां की भक्ति की और फिर माता दरबार के परिसर में ही घर से बनाकर लाए पकवानों को वहां आने वाले दर्शनार्थी और जरूरत मंदों को भोजन कराया। इस दौरान कई लोगों ने वहां बंट रहे आहार को कई लोगों ने चाव के साथ ग्रहण किया।