पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रवचन... उन्नति के िलए वर्तमान का सदुपयोग करें

प्रवचन... उन्नति के िलए वर्तमान का सदुपयोग करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | वर्तमान के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर जीवन को उन्नत बनाया जा सकता है। जो अपने वर्तमान को उज्जवल बनाता है, उसका भूतकाल और भविष्य दोनों उज्जवल हो जाता है। वर्तमान ही सदैव प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है।तीनों कालों में सर्वाधिक महत्व वर्तमान का है।यह बात आर्यिका पूर्णमति माताजी ने खनियाधाना में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान को सुधारने की आवश्यकता है इसीलिए जीवन के प्रत्येक पल को धर्ममार्ग में लगाकर इस नश्वर देह का सदुपयोग करें।

नेकी... जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

शिवपुरी |शहर के जिला चिकित्सालय में विगत लंबे अर्से से रक्तदान करते चले आ रहे राम किशोर रावत ने जिला अस्पताल पहुंच अपने बी पॉजिटिव रक्त का एक युनिट रक्तदान किया। अस्पताल में रक्त की आवश्यकता एक जरूरत मंद को थी और उन्होंने अस्पताल पहुंच अपने रक्त का रक्तदान किया जिसे एक जरूरत मंद व्यक्ति को दान किया गया। उनके इस सेवाभाव को वहां मौजूद लोगों ने जमकर सराहा।

खबरें और भी हैं...