पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूजा... भगवान कुंथुनाथ के तीन कल्याणक मनाए गए

पूजा... भगवान कुंथुनाथ के तीन कल्याणक मनाए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शहर के समाजसेवी और व्यवसायियों द्वारा इन दिनों सेसई पहुंचकर शांतिनाथ विधान की विशिष्ट आराधना की जा रही है इसी क्रम में रविवार को विभिन्न जिनालय और कोलारस से टीम सदस्यों ने सेसई अतिशय क्षेत्र पहुंचकर न केवल भगवान की शांतिधारा की वरन भगवान का गुणानुवाद कर उनका स्तवन किया गया । जिसमें गोले और फल समर्पित कर भगवान की आराधना की और अंत में सभी ने भक्तों ने स्वल्पाहार का आनंद भी लिया। इस अवसर पर पुण्यार्जक श्रावकों ने शांतिधारा की। वहीं भगवान कुंथुनाथ के जन्म तप और मोक्ष कल्याणक उत्सव को भक्तों ने मनाया। बैशाख शुक्ल प्रतिपदा को भी भगवान कुंथुनाथ का जन्म हुआ था इसी दिन तप धारण किया और इसी दिन उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ था।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...