अमृत संचार... गुरुमत समागम एवं अमृत संचार
शिवपुरी | शिवपुरी। शहर के एबी रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा पर गुरुमत समागम एवं अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संत सुरिंद्र सिंह उर्फ मनी वीर जी ने सदुपदेश देकर कई भजनों का गायन किया और लोगों को नई राह दिखाई।इस अवसर पर कई शहरों के भक्तों ने शामिल होकर आयोजन में भागीदारी की। और गुरुद्वारा के पीछे बने नेत्र चिकित्सालय में सैंकड़ों लोगों को उन्होंने अमृत पान कराने का उपक्रम किया।