- Hindi News
- National
- पानी संकट से जूझ रहे शहर में आठ घंटे तक ऐसे ही बर्बाद होता रहा पीने का साफ पानी
पानी संकट से जूझ रहे शहर में आठ घंटे तक ऐसे ही बर्बाद होता रहा पीने का साफ पानी
शिवपुरी | शहर इस समय बूंद- बूंद पानी को मोहताज है, लेकिन शहर के बीचोंबीच पोहरी चौराहे के पास मड़ीखेड़ा से आई पाइपलाइन बुधवार की सुबह फूट गई। इससे शहर में लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। यह पाइपलाइन बुधवार तड़के चार बजे फूटी और दोपहर 12 बजे तक यही हालत रही। मड़ीखेड़ा सिंध से शहर तक पानी लाने के लिए जो पाइप लाइन डाली गई है, वह बार-बार फूट रही है। दरअसल कंपनी ने पाइपलाइन के बीच में घटिया क्वालिटी का एयर वॉल्व लगाए हैं। इनके बार-बार लीकेज होने से यह समस्या आ रही है। पानी बर्बाद होते देख शहरवासियों ने भी उन गड्ढों में अपने वाहन धोने के लिए उतार दिए, जिनमें पाइपलाइन से बहकर आया पानी भर गया था।