खदान धंसकी, दो लोगों के दबे होने की सूचना
जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र की सेंगड़ा में लाल मुरम का खनन करने गए दो लोग खदान धंसकने से दब गए। घटना रात 8 बजे ही है। सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीआई ओपी आर्य का कहना है कि मुझे फोन पर सूचना मिली थी कि दो लोगों के खदान में दबे होने की सूचना मिल रही है। हालांकि ये लोग कौन हैं और कहां से आए हैं ये स्पष्ट नहीं हो सका है। इन लोगों की पहचान कराए जाने के प्रयास निरंतर कराए जा रहे हैं।