पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनवारी गांव बना देश का पहला धुआंरहित गांव

पनवारी गांव बना देश का पहला धुआंरहित गांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब कोलारस जनपद के पनवारी गांव की महिलाओं को मिटटी के चूल्हे पर लकड़ी नहीं जलानी पड़ेगी। इससे यहां की महिलाओं को चूल्हे से निकलने वाले धुएं से राहत मिलेगी। गांव में एक भी घर ऐसा नहीं बचा है, जिसमें लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनेगा। इस गांव को अब धुंआ मुक्त घोषित कर दिया गया है। गांव के हर घर में अब उज्जवला का गैस कनेक्शन दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि पनवारी देश का पहला ऐसा गांव है, जिसे धुंआरहित घोषित किया गया है। मालूम हो कि इस गांव में कुल 399 घर हैं, जिनमें सभी में गैस कनेक्शन दिया गया है।

गांव के सभी 399 घरों में दिए गए गैस कनेक्शन, प्रशासन का दावा

242 गैस कनेक्शन दिए हितग्राहियों को

केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के पिछड़े 8 गांवों में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं इनकी मॉनीटरिंग के संबंध में केन्द्र सरकार के दल ने बुधवार को कोलारस जनपद के पनवारी ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के मिलने वाले लाभ की समीक्षा की। इस गांव की सभी महिलाएं अब गैस चूल्हे पर खाना बनाएगी। केन्द्रीय दल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शरण, कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन व एजेंसी संचालक रोहित गर्ग सहित कई लोग मौजूद थे। कोलारस के इंडेन गैस संचालक रोहित गर्ग का कहना है कि हमारे पहले इस गांव में 157 गैस कनेक्शन थे और अब उज्जवला योजना के तहत इस गांव में 242 कनेक्शन अधिकारियों के माध्यम से गांव में दिए गए हैं। इस तरह गांव में 399 गैस कनेक्शन हो गए हैं। यह गांव देश का पहला धुआंरहित गांव हो गया है।

कुल 399 कनेक्शन हैं

जनसंख्या - 1125

कनेक्शन नए 242 घर

कनेक्शन पुराने- 157

पनवारी पहला धुआंरहित गांव

गांव के सभी घर में कनेक्शन दे दिए हैं। पनवारी देश का पहला ऐसा गांव हो गया है, जो धुआंरहित होगा। -राजेश जैन, सीईओ, जिला पंचायत, शिवपुरी

खबरें और भी हैं...