डंपर की टक्कर से महिला की मौत
शिवपुरी | कोलारस कस्बे में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला विवाह सम्मेलन में शामिल होने सड़क पार कर जा रही थी तभी लुकवासे की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला उपासी प|ि भीम सिंह बघेल 60 वर्ष निवासी राजापुर विवाह सम्मेलन के में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी दोपहर के समय टक्कर मार दी। जिसकी वजह से जिससे मौके पर ही महिला की मौत मौत हो गई टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।