पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं एवरेज बिल

उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं एवरेज बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव-गांव, घर-घर में प्रकाश की व्यवस्था कराना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी थी लेकिन विभाग द्वारा योजना की महज खानापूर्ती की जा रही है। जिसे शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायतों में आसानी से देखा जा सकता है। शिवपुरी अनुभाग के ग्राम पंचायत गूगरीपुरा के ग्राम सेमरी व भौराना में कई उपभोक्ताओं के घरों व चक्की जैसे उद्योगों में विद्युत मीटर लगे होने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा आंकलित खतप के मनमर्जी से ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशि के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।

ग्रामीण बिजली उपभोक्ता कोमलसिंह कुशवाह, पंचमसिंह, उम्मेद कुशवाह आदि ने बताया की गांव के विद्युत विभाग द्वारा हमें राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत विद्युत कनेक्शन दिए गए थे, और विधिवत हमारे घरों मे मीटर भी लगाए थे। जिसकी अभी तक किसी भी बिजली कर्मचारी द्वारा मीटर रीडिंग नहीं ली जा रही है। वहीं अपनी मनमर्जी करते हुए विभाग द्वारा आंकलित खपत का बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। इस संबंध में विभाग से भी शिकायत की गई। लेकिन अधिकारी शिकायत को अनसुना कर देते हैं। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर व लाईन-मेन द्वारा हमें धमकाया जा रहा है कि तुम लोगों द्वारा जल्द विद्युत बिल जमा नहीं किया तो जेल भेज दिया जाएगा। ग्रामवासियों का कहना है कि इस संबंध की शिकायत सीएल हेल्पलाइन तथा मुख्यमंत्री समाधान पर भी की गई है।

खबरें और भी हैं...