जिले के भौंती थाना क्षेत्र में धाय महादेव मंदिर चौराहे के पास छतरपुर-आसपुर मोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई है। जबकि हादसे में तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक राघवेन्द्र सिंह तोमर अपने ड्राइवर के साथ मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जा रहे थे। रास्ते में चार-पांच ग्रामीणों ने हाथ देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया और धाय महादेव मंदिर पर छोड़ने की कहकर सवार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही धाय महादेव मंदिर के पास आसपुर मोड़ पर पहुंचे, चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और पलटते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में पुतुआ आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।