पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारी वाहन के नीचे महिला का सिर आया, मौके पर मौत

भारी वाहन के नीचे महिला का सिर आया, मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास रोड पर सोमवार की सुबह किसी भारी वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। महिला के सिर से पहिया गुजर गया है। इस वजह से उसका चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची और शव को पीएम हाउस लाकर रख दिया है। शिनाख्ती के लिए बायपास क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सोमवार की सुबह करीब 6 बजे एक महिला बायपास रोड पर धर्मकांटे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। वाहन का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। सिर सहित चेहरा भी विकृत हो गया है जिससे महिला की पहचान संभव नहीं हो सकी है। अब पुलिस पीएम हाउस में शव को रखकर शिनाख्ती के लिए दुर्घटना से संबंधित क्षेत्र में परिजनों को तलाश रही है।

खबरें और भी हैं...