शिवपुरी | कलेक्टर का प्रभार संभालने से पहले शिल्पा गुप्ता ने सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। नवागत कलेक्टर सुबह 9:30 बजे सेलिंग क्लब से पहले सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। जहां करीब पंद्रह मिनट पूजा करने के बाद मां राजराजेश्वरी दरबार के लिए रवाना हुईं। यहां कुछ देर रुककर माता दरबार में अर्जी लगाई और 10:30 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर विधिवत कामकाज संभाल लिया और पहली बैठक में अफसरों को साफ कर दिया कि अनुमति लेने के बाद ही मुख्यालय छोड़ें और मोबाइल पर हमेशा उपलब्ध रहें। असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए 25 मई तक सत्यापन जरूर करा लें।