पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री विजय शाह ने किया आईपीएस स्कूल के छात्र का सम्मानित

मंत्री विजय शाह ने किया आईपीएस स्कूल के छात्र का सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपने पहचान बनाने वाले एवं प्रति वर्ष प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले आईपीएस स्कूल की छात्रा पूनम धाकड़ ने इस वर्ष भी प्रदेश की मैरिट सूची में 9वा स्थान प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए स्कूल के संचालक ओपी कुशवाह ने बताया कि लगातार हमारे स्कूल के छात्र तीसरी बार प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2015-16 में नवीन गौड़ ने हाई स्कूल परीक्षा की मैरिट सूची में 9वां स्थान बनाया था। वहीं वर्ष 2016-17 हायर सेकंडरी स्कूल की मैरिट सूची में रजनी कुशवाह ने प्रदेश की सूची में 6वा इसी क्रम में कक्षा 10 की छात्रा पूनम धाकड़ ने 9वां स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। संचालक ओपी कुशवाहा का कहना है कि ईमानदारी से की गई मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता है। इसके अलावा प्रदेश की सूची में 9वां स्थान बनाने वाले अभिषेक को स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक ओपी कुशवाह, जसवंत कुशवाह आदि मौजूद थे।

शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल की छात्रा आरती को किया सम्मानित

शिवपुरी। शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी आरती रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत ने कक्षा 10 वीं में 96.6 अंक प्राप्त कर जिले की मैरिज सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर तरुण राठी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संचालक सुनील कुशवाह, प्राचार्य सुधीर कुशवाह, जयदीप कुशवाह, मुकेश तिवारी, विशाल बाथम, मुकेश लोहिया, साधना तिवारी, महेंद्र सिंह बुंदेला, राजकुमार जाटव, बीरू लाल, शिवदीन धाकड़ आदि मौजूद थे।

संजय स्टेडियम में बनेगी शहर की पहली टर्फ पिच

गुना| क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर की पहली टर्फ पिच का निर्माण अगले एक माह में हो जाएगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। इसका निर्माण नगर पालिका करवा रही है।

खबरें और भी हैं...