राजीव गांधी ने कांग्रेस की बागडोर को संभाला जब कांग्रेस में एक बहुत बड़ी क्षति पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी की आकस्मिक मृत्यु के कारण इस देश को हुई थी, ऐसे समय में राजीव जी ने अपनी कुशल नेतृत्व और दूर दर्शिता से उस कमी को कुछ हद तक परिपूर्ण किया और देश को कम्प्यूटर युग से जोड़ कर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाया । यह बात स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कही।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भरत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर पुष्पहार कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये तदोपरान्त पूर्व विधायक गणेश गौतम, राजेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र मिश्रा, महेश श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, अनिल प्रतापसिंह चौहान, अब्दुल खलील, मुन्नालाल कुशवाह अध्यक्ष नगर पालिका, सिद्धार्थ लढ़ा, द्वारा स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं अपने-अपने विचारों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राकेश गुप्ता,एपीएस चौहान, आनन्द धाकड़, पदम चौकसे, योगेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, योगेश करारे, कपिल भार्गव, राकेश जैन, हरिओम राठोर, मुन्ना मित्तल, श्यामसुन्दर राठोर, अनिल उत्साही, सिद्धार्थ चौहान, नरेन्द्र जैन भोला, मुकेश जैन, पूनम कुलश्रेष्ठ, ऊषा भार्गव, श्री प्रकाश शर्मा, प्रकाश ठेईया, आकाश शर्मा, सुरेश राठखेड़ा, मदन देशवासी, विवेक अग्रवाल, रमन अग्रवाल, रवि कुलश्रेष्ठ निर्मल जैन,आदि उपस्थित थे।
स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।