शिवपुरी | कांग्रेस नेता व सरपंच गंगोरा के पिता रतीराम धाकड़ का निधन रविवार शाम 7बजे हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 9 बजे किया गया है। वह70 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर पूरे गांव सहित आस पास के गांव में शोक की लहर छा गई। गांव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व सरपंच सहित कई लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।
विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को किया लाभान्वित
शिवपुरी | पोहरी में आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया।जिसमें संगठित मजदूरों के लिए संचालित मृत्यु की दशा अनुग्रह सहायता एवं अंत्येष्टि सहायता योजना में शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के ग्राम ग्वालिपुरा निवासी रेखा आदिवासी प|ी सूरज आदिवासी एवं रूपवती आदिवासी प|ी राजेन्द्र आदिवासी को 4.4 लाख रुपए,करैरा तहसील के ग्राम लंगूरी निवासी पांचों प|ी नारायण सिंह कुशवाह को 2 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए।
बाल्मीक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई को
शिवपुरी | विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाल्मीक समाज द्वारा विवाह सम्मेलन का आयोजन 24 मई को महर्षि बाल्मीक आश्रम प्राचीन काली माता मंदिर श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी पर किया जा रहा है। सम्मेलन में अनेक जोड़ों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी मंदिर के महंत भग्गूराम करौसिया ने दी। महंत भग्गूराम ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयोजक एवं भक्तगणों की ओर से वर वधु को उपहार दिए जाएंगे । आयु प्रमाण पत्र लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विवाह सम्मेलन में शामिल होने वालों से अपील है कि वह शराब एवं किसी भी प्रकार का नशा करके ना आये अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जावेगी।
पुण्यतिथि पर कराया भोजन
शिवपुरी |स्व मंगल प्रसाद जैन भूमि विकास बैंक वालों की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराकर श्रद्घांजलि दी।इस अवसर पर उ की धर्मप|ी कांता जैन ने रसोई में भोजन सेवा संचालन के लिये 2100 की सहयोग राशि मंगलम संस्था को भेंट की और इस पुनीत कार्य के लिये संस्था की सराहना की।जैन परिवार को इस सहयोग के लिए संस्था ने साधुवाद दिया।
जनपद पोहरी में स्वरोजगार सम्मेलन आज
शिवपुरी |जनपद स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में 22 मई को पोहरी में सम्मेलन आयोजित होगा। इन सम्मेलनों में जिला अधिकारियों के साथ-साथ बैंकर्स और संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी जनप्रतिनिधि आदि भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन वाले दिन खंडस्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
भाजपा की जिला बैठक आज, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल आएंगे
शिवपुरी |भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने बताया कि भाजपा की जिला बैठक 22 मई मंगलवार को दोपहर 2 बजे होटल सुख सागर छत्री रोड पर प्रदेश महामंत्री वंशीलाल गुर्जर एवं जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव के मार्गदर्शन में रखी गई है। जिसमे आगामी कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस जिला बैठक में निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक,भाजपा 2013 के विधानसभा प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, विधानसभा पूर्णकालिक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे।
साहित्यिक संस्था आगमन के बैनर तले काव्यगोष्ठी का आयोजन
शिवपुरी |भाजपा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समूह आगमन्य के बैनर तले वीर सावरकर पार्क शिवपुरी में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। सबसे पहले संघर्षशील रचनाकार अजय जैन अविराम ने आगमन्य के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आगमन समूह के संस्थापक पवन जैन वरिष्ठ साहित्यकार हैं और उनके साथ कई नामचीन साहित्यकार इस समूह से जुड़कर साहित्य की समृद्धि मे सहयोग कर रहे हैं। वर्तमान मे राष्ट्रीय कवि नरेन्द्र श्रीवास्तव,अटलजी को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है उन्हीं के मार्गदर्शन में शिवपुरी शाखा का आयोजन रखा गया है। गोष्ठी कवि राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गोष्ठी का संयोजन विकास शुक्ल ने किया एवं संचालन अजय जैन अविराम द्वारा किया गया
दफ्तरों में गंदगी पर कलेक्टर हुईं नाराज
शिवपुरी |कलेक्टर ने टीएल के बाद डीईओ ऑफिस सहित अन्य दफ्तरों में पहुंची। कंप्यूटरों पर धूल और आबकारी ऑफिस स्थित चाय की दुकान के आसपास गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। दुकानदार से मुनाफे के बारे में भी पूछा और साफ-सफाई रखने के लिए कहा।
रतीराम धाकड़