पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हम मतों के भेद समझें,मनभेद न रखें: गिरनार

हम मतों के भेद समझें,मनभेद न रखें: गिरनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारे आपसे मतभेद तो हो सकते हैं पर किसी भी तरह से मन भेद नहीं होने चाहिए। क्योंकि मतभेद की भिन्नता तो खत्म की जा सकती है पर मनभेद को खत्म किए बिना मन की कलुषता खत्म होने वाली नहीं। इसलिए सब एक दूसरे से इतनी दूरी कभी न बनाएं की आपस में मतभिन्नता बढ़े । यह बात जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन द्वारा मासिक मिलन के आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से गिरनार कुमार जैन ने कही।

शुभम पैराडाइज में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान गिरनार जैन को चंद्रगुप्त मौर्य अवार्ड,श्रीमती विजय जैन को पंडित टोडरमल अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा कि धर्म को बारीकी से समझने की आवश्यकता है और इसे तब तक नहीं समझा जा सकता जब तक कि उसका अध्ययन हम नहीं करेंगे। जैन दर्शन बेहद रहस्य मय है और इसे जितना पढ़ेंगे उतना समझेंगे और जितना समझेंगे उतना ही इसमें डूबते जाएंगे। इसलिए जितना भी हो हम अधिक से अधिक समय स्वाध्याय को दें ताकि जिन धर्म को समझकर आत्मकल्याण कर सकें। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय जैन ने किया आभार वीर प्रमोद जैन अध्यक्ष ने व्यक्त किया। आयोजन का दायित्व जिनेश चौधरी द्वारा निभाया गया।

जैन और महिला मिलन के कार्यक्रम में शामिल सदस्य।

क्षेत्रीय कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

संस्था के अध्यक्ष वीर प्रमोद जैन और सचिव वीर संजय जैन ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र क्रमांक 2 में चुने गए सभी पदाधिकारियों का सम्मान भी संस्था सदस्यों और पदाधिकारियों ने किया। इसमें पीत पट्टिका और शॉल श्रीफल भेंट कर सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान महिला जैन मिलन,जैन मिलन के नवीन व पुराने खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...